
一 | लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घने, चमकदार और मजबूत बालों की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स और गलत हेयर केयर रूटीन के कारण बाल रूखे, बेजान और पतले होने लगते हैं। ऐसे में कुछ नेचुरल घरेलू हेयर सीरम सबसे बेस्ट ऑप्शन बन सकतें हैं, जो बालों को डीप नरिशमेंट देते हैं और उन्हें मजबूत, शाइनी और घना बनाते हैं।,ये नेचुरल सीरम बालों को हाइड्रेट करते हैं, जिससे फ्रिज कम होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। तो आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू हेयर सीरम और उन्हें बनाने के तरीकों को- ये सीरम बालों को डीप नरिशमेंट देता है, जिससे वे रूखे और बेजान नहीं लगते। यह फ्रिज़ को कम करके बालों को स्मूद और शाइनी बनाता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं।,गुलाब जल बालों को हाइड्रेट कर उन्हें फ्रेशनेस देता है, जबकि अरंडी का तेल हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और इसे स्प्रे बॉटल में स्टोर कर बालों में स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करें।,सल्फर युक्त प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकता है और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। जैतून का तेल स्कैल्प को पोषण देकर इनकी ड्राइनेस कम करता है। दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं।,गुड़हल के फूल बालों को घना बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि बादाम का तेल बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इसलिए दो-तीन हिबिस्कस फूलों को पीसकर एक चम्मच बादाम तेल में मिलाएं और बालों में लगाएं।,ये बालों से एक्स्ट्रा ऑयल और डैंड्रफ को हटाने में मदद करता है, जिससे बाल हल्के और शाइनी दिखते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप तैयार ग्रीन टी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।,

二 |
Current article:http://59na.zhaoliebengkuaiwaigeqi.bond/d9ey/tc1tbs.html
Published on:15:24:58